ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
खेल

दिल्ली में अनलॉक 6: कुछ शर्तों के साथ खुलेंगे स्टेडियम, सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज अभी भी बंद

आज से राष्ट्रीय राजधानी स्थित स्टेडियम और खेल परिसरों खुल जाएंगे। स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने के दौरान कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य दिशानिर्देंशों के साथ कोविड-19 से बचाव के नियमों का सख्ती से अनुपालन करना होगा। हालांकि अभी दर्शकों को यहां आने की इजाजत नहीं होगी

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा कि सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स,स्विमिंग पूल, स्पा, स्कूल और कॉलेज, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य तरह के समागमों पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की बसों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ परिचालन होता रहेगा।

आदेश में कहा गया कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई और पाया गया कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कम हुई है और संक्रमण दर में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। दिल्ली सरकार द्वारा शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए, सात मरीजों की मौत हुई और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत रही।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते डीडीएमए ने जिम और योग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही बारात घरों और होटलों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत दी गई थी। आदेश में स्पष्ट किया गया कि प्रतिबंधित गतिविधियों पर अमल 12 जुलाई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगी। दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था। कोविड-19 के हालात में सुधार होने के बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की और 31 मई से निर्माण और उत्पादन गतिविधियों को मंजूरी दी।

Related Articles

Back to top button