ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
विदेश

पाकिस्तान की घिनौनी चाल, बोला-आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर हुए ब्लॉस्ट में भारत का हाथ

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मुईद यूसुफ ने रविवार को आरोप लगाया कि 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (JUD) के सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर एक शक्तिशाली बम विस्फोट के पीछे एक भारतीय नागरिक का हाथ था। यह विस्फोट पिछले महीने हुआ था। लाहौर के जोहर टाउन में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (बीओआर) हाउसिंग सोसाइटी में स्थित सईद के घर के बाहर 23 जून को कार के जरिए बम विस्फोट किया गया था जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और 24 अन्य जख्मी हुए थे। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पंजाब पुलिस प्रमुख और सूचना मंत्री फवाद चौधरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, एनएसए यूसुफ ने दावा किया कि हमले का मास्टरमाइंड एक भारतीय नागरिक है जिसका एक खुफिया एजेंसी से संबंध है।

यूसुफ ने कहा कि इन आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, फोरेंसिक विश्लेषण के जरिए, हमने मुख्य मास्टरमाइंड और इस आतंकवादी हमले के संचालकों की पहचान की है और हमें आपको यह सूचित करने में कोई शक या आपत्ति नहीं है कि मुख्य मास्टरमाइंड भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ से संबंधित एक भारतीय नागरिक है और भारत में है। हालांकि उन्होंने कथित संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की। अतीत में, भारतीय विदेश मंत्रालय पाकिस्तान में कुछ आतंकी हमलों में भारत की संलिप्तता के आरोपों को खारिज कर चुका है और कह चुका है कि ‘सबूत’ के तथाकथित दावे कल्पना की उपज हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उसके हथकंडों से अवगत है और इस्लामाबाद द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करने के प्रमाण को किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के नेतृत्व ने माना है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया था कि उनके देश में हुए कुछ आतंकी हमलों के पीछे भारत का हाथ है, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि भारत विरोधी प्रचार की एक और बेकार कवायद है। भारत के खिलाफ ‘सबूत’ के तथाकथित दावों की कोई विश्वसनीयता नहीं है, वे गढ़े गए हैं और कल्पना पर आधारित हैं। बता दें कि सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी है। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह आतंकवाद के वित्तपोषण के पांच मामलों में सजा काट रहा है। सईद के नेतृत्व वाला जमात-उद-दावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है।

लश्कर 2008 के मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान चली गई थी। अमेरिका के वित्त विभाग ने सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी दिसंबर 2008 में उसे आतंकवादी घोषित कर दिया था। पिछले हफ्ते, पाकिस्तानी पंजाब की सरकार ने दावा किया था कि उसने सईद के घर के बाहर विस्फोट में शामिल महिलाओं सहित सभी 10 संदिग्धों के एक नेटवर्क का पता लगाया।

Related Articles

Back to top button