ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

मायावती का केंद्र सरकार से आग्रह, कहा- राफेल खरीद से जुड़े विवाद का संतोषजनक निपटारा हो

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर फ्रांस में शुरू हुई जांच से उठे विवाद का संतोषजनक निपटारा करने का आग्रह किया है।

मायावती ने सोमवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “भारत सरकार की राफेल लड़ाकू विमान खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर फ्रांस की सरकार द्वारा बैठाई गई न्यायिक जांच की खबर देश-दुनिया में सुर्खियों में आने से यह मामला फिर से जनचर्चाओं में आ गया है। केन्द्र की सरकार भी इसका उचित संज्ञान ले तो बेहतर होगा।”

उन्होंने कहा, “वैसे तो रक्षा सौदों में कमीशन का आरोप-प्रत्यारोप व इसकी जांच आदि होना कोई नया नहीं है, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के समय से ही इसका पुराना ज्वलन्त अध्याय रहा है। अगर केन्द्र की वर्तमान सरकार राफेल विवाद का जनसंतोष के मुताबिक निपटारा करके इस मुद्दे को विराम दे तो उचित होगा।”

गौरतलब है कि फ्रांस की एक वेबसाइट के दावे के मुताबिक भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपये के राफेल विमानों के सौदे को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। फ्रांसीसी सरकार ने एक न्यायाधीश को राफेल सौदे की जांच का जिम्मा सौंपा है, जो सौदे में भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों की जांच करेंगे।

Related Articles

Back to top button