ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि 2026 पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, इन 2 शुभ योगों में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा हुमायूं कबीर ही असली TMC", बीजेपी नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला- कहा: कट्टरपंथियों के सामने झुक गई... ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: युवक ने ट्रैक पर कूदकर दी जान, मौत से पहले परिवार को भेजा था भावुक म... मध्य प्रदेश: दरिंदगी की शिकार बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी नाबालिग पर अब चलेगा मर्डर ... सावधान! एक व्हाट्सएप ग्रुप और ₹2.07 करोड़ साफ; जानें झारखंड के युवक के साथ कैसे हुई ऑनलाइन ट्रेडिंग ... वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें
देश

कांग्रेस के पीछे-पीछे भाजपा संगठन के नेता भी पहुंचे बस्तर

रायपुर। कांग्रेस के बाद अब भाजपा संगठन भी बस्तर की सियासत में सक्रिय हो रही है। कांग्रेस के प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का के तीन दिवसीय प्रवास के बीच अब भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और बस्तर संभाग प्रभारी व विधायक शिवरतन शर्मा पांच दिवसीय बस्तर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। वे पांच जुलाई को रायपुर से रवाना होकर कांकेर जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

इसके बाद कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। वहां जिला के कार्यकर्ताओं की छह जुलाई को बैठक लेंगे। सात जुलाई को जगदलपुर के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। आठ जुलाई को दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बस्तर की सभी 12 सीट गंवा दी थी। एक सीट दंतेवाड़ा पर भाजपा के भीमा मंडावी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनकी नक्सली हत्या के बाद यह सीट भी भाजपा के हाथ से चली गई।

राज्य गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि भाजपा के बस्तर से न तो एक भी विधायक हैं, न ही सांसद ही जीत पाए हैं। ऐसे में अब संगठन के कामकाज को लेकर पवन साय और शिवरतन शर्मा बस्तर पहुंच रहे हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सिलगेर की घटना में भाजपा ने जांच दल बनाने में देर की थी।

राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश की फटकार के बाद कमेटी का गठन किया गया, लेकिन वह कमेटी सिलगेर तक नहीं पहुंच पाई। अब भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करके बस्तर की सियासी नब्ज को टटोलने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button