ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

आटो चालक और उसके साथियों ने यात्री को लूटा

बिलासपुर। रायगढ़ से अपने रिश्तेदार के घर आए युवक को आटो चालक व उसके साथियों ने लूट लिया। आरोपितों ने युवक से नकदी, मोबाइल व दस्तावेज लूट लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, उसके साथियों की तलाश की जा रही है। रायगढ़ के लैलूंगा निवासी नरसिंह टोप्पो पिता जोहनराम (21 वर्ष) रविवार की सुबह वह तिफरा अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। नया बस स्टैंड से उसने एक आटो बुक किया। इसमें वह सवार होकर जा रहा था।

ओवरब्रिज के पास आटो चालक और उसके साथियों ने युवक को धमकाना शुरू कर दिया। आटो चालक और उसके साथियों ने युवक का मोबाइल और नकद सात सौ स्र्पये लूट लिए। इसके बाद उसे ओवरब्रिज के पास छोड़कर फरार हो गए। युवक किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा।

इसके बाद उसने सिरगिट्टी थाने में घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आटो चालक और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में शामिल दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। वहीं, उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।

मामले की जानकारी देने बचती रही पुलिस

पीड़ित ने घटना की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पीड़ित की शिकायत लेकर संदेहियों की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करने जुट गई थी। दो संदेहियों के पकड़ाने के बाद पुलिस ने आखिकार जुर्म दर्ज कर लिया। इसके बाद उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। पुलिस संदेही के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button