ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

डायवर्सिटी पार्क के लिए विधायक ने वनमंत्री से मांगे एक करोड़ रुपये

दुर्ग। शहर में 14 करोड़ की लागत से बन रहे ठगड़ा बांध पिकनिक स्पाट के साथ ही बांध से लगे हुए क्षेत्र में ही दुर्ग-भिलाई के बीचों बीच आम जनता को बायो डायवर्सिटी पार्क के रूप में 250 एकड़ का एक और मनोरंजन स्थल की सौगात मिलने जा रही है।

काफी लंबे समय से उपेक्षित रहे क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पहल करने के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पूरी सक्रियता से पार्क के विकास का बीड़ा उठाया है।

पखवाड़े भर में ही दो बार दौरा करने के बाद विधायक अरुण वोरा ने पार्क में मनोरंजन एवं आमोद प्रमोद, स्वास्थ्य लाभ एवं पर्यावरण सुधार की संभावनाओं को देखते हुए इस संबंध में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर वहां के संसाधनों को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

विधायक ने वन मंत्री से कहा कि दुर्ग और भिलाई के मध्य में स्थित होने के कारण दोनों ही क्षेत्र की जनता को शहर के मध्य में वन क्षेत्र जैसा अनुभव और स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण का अहसास मिल सकेगा।

डायवर्सिटी पार्क में विकास करने की अपार संभावनाएं हैं जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ की वन एवं वनांचल संस्कृति की जानकारी देने म्युयिम, पाथवे युक्त वाकिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करने से लोगों का आकर्षण बढ़ेगा।

वन मंत्री ने विधायक वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही राशि स्वीकृत कर शहरी क्षेत्र में स्थित वन क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष निर्देश पर राज्य में कई स्थानों पर शहरी वन विकसित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत दुर्ग में भी बायो डायवर्सिटी पार्क बनाया जा रहा है जहां 250 एकड़ में फैले इस क्षेत्र में वेटलैंड की वजह से अनेक प्रवासी पक्षियों का भी बसेरा होगा जिनकी बसाहट एवं ब्रीडिंग के लिए पूरे सरोवर में फेसिंग कराई जा रही है।

पार्क में ओपन थिएटर, लोटस पौंड एवं तालाबों में बोटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में यह पार्क पैराडाइस फ्लाई कैचर, ग्रे हर्निबल और व्हिसलिंग डक्स जैसे पक्षियों का आशियाना बनेगा। साथ ही मेमोरियल कार्नर में लोग अपने स्वजनों के नाम से पौधारोपण कर प्रियजनों की स्मृतियां सुरक्षित रख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button