ब्रेकिंग
Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प...
देश

डेढ़ साल पहले लोकार्पित उद्यान का फिर कर दिया लोकार्पण

दुर्ग। महावीर कालोनी में निर्मित महावीर उद्यान का शनिवार को दुर्ग विधायक और निगम महापौर ने लोकार्पण किया। इस पर दुर्ग निगम के भाजपा पार्षदों ने विऱोध जताया है। भाजपा पार्षदों का कहना है कि उक्त उद्यान का लोकार्पण 20 महीने पहले किया जा चुका है।

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि कांग्रेसी नेताओं के पास जनता को बताने के लिए अपनी कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए पुराने काम को ही अपना बताकर वाहवाही लूट रहे हैं।

भाजपा पार्षद दल के नेता अजय वर्मा सहित अन्य पार्षदों ने कहा है कि भाजपा के तत्कालीन महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने करीब 20 माह पहले उक्त उद्यान का लोकार्पण किया था। उद्यान का निर्माण अमृत मिशन के तहत 20 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

उक्त उद्यान का लोकार्पण शनिवार को विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने फिर से कर दिया। भाजपा पार्षदों का कहना है कि निगम में अपने 18 महीने के कार्यकाल में कांग्रेसी नए विकास कार्य के लिए राशि ही नहीं ला पाए और न ही कोई नई योजना की शुरुआत कर पाए।

अब वे पुराने कार्यों को अपना बताकर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। महावीर उद्यान का लोकार्पण कर पुराने लोकार्पण पत्थर की जगह अपनी परिषद का नया पत्थर लगाकर अपनी उपलब्धि बता रहे है।

विरोध करने वालों में भाजपा पार्षद गायत्री साहू,चंद्रशेखर चंद्राकर,काशीराम कोसरे, देवनारायण चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन, चमेली साहू, मनीष साहू, ओम प्रकाश सेन ,अजित वैद्य, हेमा शर्मा, शशि द्वारिका साहू सहित अन्य पार्षद शामिल हैं।

कांग्रेस की यही संस्कृति है

जिस महावीर उद्यान का लोकार्पण 20 महीने पहले हो चुका है उसी उद्यान का लोकार्पण विधायक और महापौर ने फिर से कर दिया। यह सस्ती लोकप्रियता का उदाहरण है। कांग्रेस की यही संस्कृति व असली चेहरा है।

-अजय वर्मा, नेता भाजपा पार्षद दल ननि दुर्ग

अधूरा था निर्माण

भाजपाइयों ने हड़बड़ी में लोकार्पण का पत्थर लगा दिया था जबकि उद्यान का निर्माण अधूरा है। उद्यान का निर्माण इस परिषद ने पूरा कराया है। इसलिए दोबारा लोकार्पण जैसी कोई बात नहीं है।

-धीरज बाकलीवाल महापौर, ननि दुर्ग

Related Articles

Back to top button