ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
देश

वार्डों में डेंगू-मलेरिया के प्रति जनजागरण अभियान चलाया

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को सभी दस जोन के वार्डों में नागरिकों के मध्य जाकर मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया के प्रति सघन जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से डेंगू की कारगर रोकथाम करने अपने घरों के कूलरों से तत्काल पानी खाली करके उन्हें साफ करके सुखाने की अपील की। नगर निगम जोन क्रमांक दो के दानवीर भामाशाह वार्ड नंबर 26 के तुलसीनगर में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुंदर जोगी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति में हैंड लाउड स्पीकर की सहायता से वार्डवासियों से मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया के कारण की जानकारी दी

इसके साथ ही रहवासियों को बताया गया कि मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपने वाले पानी में उत्पन्न होने वाले मच्छर के काटने से होता है, इससे सुरक्षित रहने के लिए मनी प्लांट के पौधों, टायरों, बर्तनों या कहीं पर भी अपने घरों एवं आसपास के स्थानों में पानी का जमाव न होने दें। कूलरों में भरे हुए पानी को तत्काल पूरी तरह खाली करके उन्हें सूखा दें एवं साफ रखें, ताकि उसके भीतर के साफ और रुके हुए पानी में डेंगू मच्छर के लार्वा उत्पन्न नहीं होने पाएं।

जोन चार के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर विपिन बिहारी सूर वार्ड नंबर 64 के दुलारीनगर, वीरभद्र नगर में डेंगू के प्रति लोगों को घर-घर जाकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पुनीत देवांगन सहित निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव, सभी स्वच्छता निरीक्षकों, वार्ड सफाई सुपर वाइजरों की उपस्थिति में पंपलेट के माध्यम से जागरूक बनाया। वार्ड में मच्छरों के नियंत्रण करने एंटी लार्वा अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर एक हजार क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई।

नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे मात्र 10 मिनट निकालकर डेंगू, मलेरिया मच्छर जनित रोग से स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करने, हर सप्ताह घर के सभी कूलरों से पानी खाली करके उन्हें साफ करके सूखाने की अपील की, ताकि मच्छर के लार्वा उसमें पनपने ना पाएं। जोन छह की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड नंबर 60 में भी अभियान चलाया, यहांं सफाई मित्रों ने गलियों में डेंगू, मलेरिया के प्रति जनजागृति लाने पंपलेट को हाथ में लेकर जागरूकता रैली निकाली। शहीद ब्रिगेडयर उस्मान वार्ड नंबर 63 में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button