ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

पिस्तौल टिकाकर डॉक्टर के अपहरण के मामले में अपराध दर्ज, बदमाश दूसरे राज्य भागे

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवंती विहार स्थित श्रेयांश मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार देर रात पिस्तौल दिखाकर डॉक्टर के अपहरण की कोशिश मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 506 (बी), आर्म्स एक्ट और छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर तेलीबांधा पुलिस तलाश में जुट गई है।

पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।पुलिस को मिली आरोपितों की लोकेशन महाराष्ट्र की मिली है जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। तेलीबांधा थाने में सिक्योरिटी गार्ड राकेश कुमार महोबे ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महोबे ने बताया कि दोनों अज्ञात बदमाश डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ से बदतमीजी करते हुए डॉ. रोहित का कालर पकड़ पिस्तौल लहराते हुए ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान डॉक्टर ने खुद को किसी तरह बदमाशों से छुड़वाया।

जिसकी पहचान हुई वह आदतन अपराधी

पुलिस ने डॉक्टर द्वारा बताए हुलिए के अनुसार आदतन अपराधियों की तस्वीरें भी अस्पताल स्टाफ को दिखाई, जिसकी पहचान भी हो गई है। जिस बदमाश की पहचान हुई वह आदतन अपराधी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

जिस गाड़ी में वारदात करने गए, वह महिला के नाम पर

बदमाश जिस कार से आए थे वह एक महिला के नाम पर है। पुलिस को कार का नंबर मिलने के बाद रात में महिला के घर के अलावा तीन से चार ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।

वर्जन

श्रेयांस अस्पताल में देर रात डॉक्टर के अपहरण की कोशिश के मामले में दो अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम भी रवाना कर दी गई है।

– सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी, तेलीबांधा

Related Articles

Back to top button