ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

केपीएस के पीआरओ ऑनलाइन ठगी का शिकार, कैश बैक ऑफर देकर कर दिए खाता खाली

रायपुर। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठगों के झासें में भी लोग आसानी से आ जा रहे। नया मामला केपीएस के पीआरओ के साथ हुआ है। कैश बैक मिलने के नाम पीआरओ के खाते से तीन बार में 99,999 रुपये ठग ने निकाल लिए। मुजगहन थाना पुलिस ने सुनील त्रिपाठी की शिकायत में अज्ञात आरोपित पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजगहन थाना पुलिस को प्रार्थी सुनील त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर 9144658894 से उनके नंबर में फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फोन पे कस्टमर केयर से होना बताया

उसने कहा कि आप दो साल से फोन पे चला रहे हैं। अपने फोन पे से मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज करते हैं आपको कैश बैक 999 रुपये मिले हैं। इसके बाद उसने कहा कि फोन पे ऑप्शन में जाकर जैसे-जैसे बोला हूं वैसा ही करते जाएं। सुनील भी वैसे ही करते गए। अज्ञात फोन धारक ने कहा कि आधे घंटे के बाद पैसा आ जाएगा। इसके बाद सुनील के खाते से तीन किस्तों में क्रमश: 44,441 रुपये, 19,988 रुपये और 35,570 रुपये कुल मिलाकर 99,999 रुपये कट गए।

Related Articles

Back to top button