ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

सोने-चांदी के रेट में आज नहीं हुआ खास बदलाव, जानिए क्‍या है नया भाव

नई दिल्‍ली। Gold और Silver की कीमतों में बुधवार को खास तब्‍दीली नहीं हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पीली धातु का अगस्त अनुबंध 47686 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रहा है। वहीं अक्‍टूबर कॉन्‍ट्रैक्‍ट 9 रुपए ऊपर 48005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। जबकि सितंबर अनुबंध की चांदी की कीमतों में 79 रुपए की तेजी देखी गई, जिससे यह 69582 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

इससे पहले स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 448 रुपये की तेजी के साथ 47,747 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 448 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,747 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,501 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को अंतररष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस 1,800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रहा। कमजोर डॉलर और तेल की ऊंची कीमतों पर आर्थिक विकास की चिंताओं ने सोने की खरीदारी को बढ़ावा दिया है।

विश्लेषकों ने कहा कि इस हफ्ते, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनटों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो बुधवार को होने वाली है, फेड की एक तीखी टिप्पणी के बाद पिछले महीने बाजारों को चौंका दिया।

वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 397 रुपये की तेजी के साथ 69,105 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,708 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फायदे के साथ 1,806 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.63 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही।

Related Articles

Back to top button