ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

पर्दे पर इश्क में डूबे दिलीप कुमार और मधुबाला के बीच खत्म हो चुकी थी मोहब्बत, कोर्ट में आ गए थे आमने-सामने

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के लेजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार पर्दे पर जितने दिलचस्प और रंगीन रहे उतनी ही दिलचस्प उनकी पर्दे के पीछे की जिंदगी रही। मधुबाला से अधूरी मुहब्बत, सायरा बानो से शादी और शादी के दरमियान एक पाकिस्तानी लड़की प्यार… दिलीप साहब की जिंदगी ने कई करवटें बदलीं, लेकिन आखिर तक उनके साथ रहीं उनकी बेग़म सायरा बानो। हालांकि सायरा बानो से शादी करने से पहले दिलीप कुमार मधुबाला से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, लेकिन एक्ट्रेस के पिता की वजह से उनकी ये मुहब्बत मुकम्मल नहीं हो सकी और दोनों की राहें जुदा हो गईं।

इश्क की शुरुआत…

माना जाता है कि 1951 में फिल्म ‘तराना’ की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार और मधुबाला एक दूसरे के करीब आए। जब दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई उस दौरान मधुबाला महज़ 18 साल की थीं और दिलीप कुमार 29 साल के थे। ‘तराना’ के बाद दोनों एक दूसरे की मोहब्बत में डूब गए, सात साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्ला ख़ान को दिलीप कुमार से उनका रिश्ता पसंद नहीं था इसलिए दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया।

‘मुगल-ए-आजम’ में हो गए अजनबी..

हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार और सायरा बानो एक दूसरे के और करीब आ गए, लेकिन इतने सालों तक चली फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां हो गईं और उनका रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल, इस दौरान दिलीप कुमार और मधुबाला, बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘नया दौर’ की भी शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म के एक शेड्यूल को मध्यप्रदेश में शूट किया जाना था, लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्लाह इस बात के खिलाफ थे। उन्हें डर था कि आउटडोर शूटिंग के दौरान दिलीप और मधुबाला और करीब आ जाएंगे और पिता के कहने पर मधुबाला ने आउटडोर शूटिंग के लिए मना कर दिया।

कोर्ट पहुंच गए मधुबाला और दिलीप साहब..

मधुबाला के मना करने के बाद बी.आर चोपड़ा ने फिल्म में उन्हें रिप्लेस करने का मन बना लिया। वह मधुबाला की जगह फिल्म में वैजयंती माला को लेना चाह रहे थे। जब ये बात मधुबाला के पिता को पता चली, तो उन्होंने चोपड़ा को कोर्ट में जाने की धमकी दे डाली। अताउल्लाह कोर्ट जाते इससे पहले चोपड़ा ही मामले को अदालत में ले गए। चोपड़ा ने मधुबाला पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया। इस केस के सिलसिले में ‘नया दौर’ के हीरो दिलीप कुमार को भी गवाही के लिए कोर्ट में बुलाया गया। कहा जाता है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिलीप कुमार ने साफ कहा था कि वो मधुबाला से प्यार करते हैं और करते रहेंगे। लेकिन दिलीप साहब ने बी.आर.चोपड़ा के पक्ष में गवाही दी और यहीं से दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

प्यार जा चुका था…

इस केस के बाद भी दिलीप कुमार और मधुबाला ने ‘मुगल-ए-आजम’ तो की, लेकिन तब तक दोनों का रिश्त इतना खराब हो चुका था कि दिलीप कुमार मधुबाला से बात तक नहीं करना चाहते थे। दोनों अनारकली और सलीम का किरदार निभा रहे थे पर दोनों के बीच मोहब्बत जा रही थी।एक जगह दिलीप साहब अपनी बायोग्राफी में लिखते हैं- ”मुग़ले-आज़म के प्रोडक्शन के दौरान ही हमारी बातचीत बंद हो गयी थी। फ़िल्म के उस क्लासिक दृश्य, जिसमें हमारे होठों के बीच पंख आ जाता है, के फ़िल्मांकन के समय हमारी बोलचाल पूरी तरह बंद हो चुकी थी।’ इस फिल्म के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला अलग हो गए। मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली और दिलीप साहब ने सायरा बानो से।

Related Articles

Back to top button