ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
खेल

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG के रेट भी चढ़े, अब चुकाने होंगे इतने दाम

नई दिल्‍ली। Petrol-Diesel के बाद CNG के रेट भी चढ़ गए हैं। दिल्‍ली में CNG के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सीएनजी का भाव 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रुपए प्रति किलो हो गया है। कीमतों में बढ़ोतरी 8 जुलाई से लागू हो गई है। वहीं PNG डोमेस्टिक के प्राइस 26.66 रुपए प्रति एससीएम हो गए हैं।

एनसीआर में Noida, Greater Noida और Ghaziabad में CNG के रेट 49.08 किलो से बढ़ाकर 49.98 किलो हो गए हैं। वहीं PNG के दाम 29.61 रुपए प्रति एससीएम हैं।

Petrol-Diesel के दाम

गुरुवार को पेट्रोल के दाम में फिर 35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी हुई। साथ ही डीजल भी हर लीटर पर 9 पैसे महंगा किया गया। इससे दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। जबकि डीजल के रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

घर से संभलकर निकलें

उधर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसान आज प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के मुताबिक पूरे भारत में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन है। संगठन ने कहा कि प्रदर्शनकारी स्कूटरों, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, कारों, बसों, ट्रकों आदि साधनों से प्रदर्शन स्थलों तक पहुंचेंगे और वे अपने साथ खाली गैस सिलेंडर लेकर आएंगे।

Related Articles

Back to top button