ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

आज करवट ले सकता है पंजाब और दिल्ली का मौसम, अगले 24 घंटों में इन राज्‍यों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। उत्‍तर भारत में मौसम अब करवट ले सकता है। दिल्‍ली में अभी मानसून ने दस्‍तक तो नहीं दी है, लेकिन आज हल्की बारिश होने के आसार है। हालांकि दिन में उमस भरी गर्मी और लू की संभावना बरकरार है, लेकिन देर शाम कुछ राहत मिल सकती है। उधर, भीषण गर्मी की मार झेल रहे पंजाब के लोगों को वीरवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज मानसून बरस सकता है। उत्तराखंड में आने वाले 24 घंटों के दौरान देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्‍लीवालों को आज गर्मी से मिल सकती है राहत

दिल्‍ली के लोग पिछले काफी दिनों ने चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान हैं। लेकिन वीरवार को उन्‍हें राहत मिल सकती है। हालांकि, बुधवार शाम से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया। तेज हवा से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। ये सिलसिला वीरवार की सुबह यानि आज भी जारी है। आज दिल्‍ली में धूप तेज है, लेकिन साथ ही तेज हवा भी चल रही है, जिससे कुछ राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है। बारिश का ये सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रह सकता है। इस बीच 10 जुलाई को मानसून भी दिल्‍ली में दस्‍तक दे सकता है।

हरियाणा में भी बारिश की उम्‍मीद

हरियाणा में इन दिनों गर्मी जोरो पर है। गर्मी का आलम यह है कि हरियाणा के गुरुग्राम और हिसार सहित अन्य जिलों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में मानसूनी हवाएं प्रदेश में दस्तक देंगी। नौ जुलाई को ही मानसूनी हवाएं हरियाणा में दाखिल हो जाएंगी। इससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है। लेकिन प्रदेश में मानसून 10 जुलाई को दस्‍तक देगा। मानसून शुरुआत में हरियाणा के उत्तरी भाग को कवर करेगा। हरियाणा में 9 जुलाई से मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्तिथियां बनने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में इन राज्‍यों में हो सकती है बारिश

स्‍काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उधर, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

दक्षिण ओडिशा तट पर एक कम दबाव बनने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि 11 जुलाई के आसपास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र और दक्षिण ओडिशा तट पर एक कम दबाव बनने की उम्मीद है। इससे परिणामस्‍वरूप झारखंड, आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तलहटी, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button