ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

शांतनु ठाकुर : बंगाल के मतुआ समुदाय के प्रभावशाली नेताओं में शुमार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से समुदाय के लोग खुश

कोलकाता। पारिवारिक कलह के कारण राजनीति में कदम रखने वाले शांतनु ठाकुर बंगाल के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मतुआ समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। शांतनु ठाकुर (38) बनगांव संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने बुधवार शाम केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। वह प्रभावशाली सामाजिक-धार्मिक संप्रदाय ठाकुरबाड़ी के उत्तराधिकारियों में से एक हैं।

शांतनु तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री मंजुल कृष्ण ठाकुर के सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने ठाकुरनगर में ठाकुरबाड़ी द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सेवाओं के जरिए मतुआ समुदाय के विकास के लिए काम किया और वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहे। इधर, उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से समुदाय के लोग खुश हैं। मतुआ समुदाय अन्य अल्पसंख्यकों की तरह सामूहिक रूप से वोट करने की प्रवृत्ति के कारण ऐसा वोट बैंक है, जिसे 90 के दशक से राजनीतिक दल लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने 2011 में मंजुल ठाकुर को उम्मीदवार के रूप में नामित किया था और उन्हें राज्य के मंत्री के रूप में अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। मंजुल के बड़े भाई कपिल कृष्ण ठाकुर को 2014 में बनगांव लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था, जिसे उन्होंने आसानी से जीत लिया था, लेकिन अक्टूबर 2014 में कपिल कृष्ण का अचानक निधन हो गया था। इसके बाद कपिल कृष्ण की पत्नी ममता बाला ठाकुर और उनके देवर मंजुल कृष्ण के बीच पारिवारिक कलह शुरू हो गई।

मंजुल चाहते थे कि उनके सबसे छोटे बेटे सुब्रत ठाकुर को पार्टी बनगांव सीट से उपचुनाव के लिए नामित करे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसके बजाय ममता को नामित किया। इससे नाराज मंजुल ने भाजपा में शामिल होने के लिए राज्य मंत्रिमंडल छोड़ दिया। भाजपा के टिकट पर सुब्रत ने इस सीट पर फरवरी 2015 में चुनाव लड़ा , लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। मंजुल कृष्ण कुछ महीनों बाद तृणमूल में लौट आए, लेकिन उन्हें मंत्रालय नहीं मिला और क्षेत्र में पार्टी के मामलों को बनगांव से नवनिर्वाचित सांसद ममता बाला को सौंप दिया गया, लेकिन जब मंजुल कृष्ण को 2016 के विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं दिया गया और ठाकुरबाड़ी पर नियंत्रण को लेकर आंतरिक राजनीति के कारण दरकिनार कर दिया गया, तो शांतनु ने भगवा पार्टी के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया

मतुआ समुदाय की एक सामाजिक-धार्मिक बैठक को फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था, जिनके बाद शांतनु ने सक्रिय राजनीति में शामिल होने का फैसला किया और एक महीने के भीतर उन्हें बोनगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया। शांतनु से इस सीट से अपनी ताई को हराया और राज्य में भाजपा के अहम नेताओं में शामिल हो गए।

हाल में विधानसभा चुनावों में मतुआ समुदाय ने पहले की तरह किसी एक पार्टी को वोट नहीं दिया और सत्तारूढ़ तृणमूल और भाजपा के बीच उसके वोट विभाजित हो गए। केंद्रीय मंत्रालय में शांतनु को शामिल करने को मतुआ समुदाय को 2024 के आम चुनावों से पहले लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। शांतनु को जहाजरानी राज्य मंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button