ब्रेकिंग
देवघर में मकर संक्रांति पर उमड़ी भक्तों की भीड़, बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष भोग और पूजा का आयोजन दुमका में बस और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल पाकुड़ में ट्रेन डिरेल का मामला: रेल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार चाइनीज मांझा पतंग ही नहीं काटती है जिंदगी की डोर भी, भूल से भी न करें इस्तेमाल जमशेदपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी दुमका में सोहराय मिलन समारोह: ढोल-मांदर की थाप पर आदिवासियों संग झूमे विदेशी मेहमान हजारीबाग में अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, खनन और ट्रांसपोर्ट ठप, कंपनी... राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के हाथों में झारखंड भाजपा की कमान, 21 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम की भ... ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश की एंट्री पर रोक का विरोध, पुलिस से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 307 ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, AICC ने जारी की लिस्ट
देश

बिलासपुर में बारिश के सीजन में गर्मी का अहसास, आज ऐसा रहेगा मौसम

बिलासपुर।  न्यायधानी में बुधवार को जबरदस्त गर्मी का अहसास हुआ। पारा 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से लोग काफी हलकान हुए। उमस के कारण स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ा। अस्पतालों में भीड़ नजर आई। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक द्रोणिका व चक्रवात के कारण मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका झारखंड से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक दूसरी द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण बिहार, उत्तर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। उसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के भीतर बिलासपुर संभाग में बारिश की संभावना है।

आठ जुलाई को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने व आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ होगा।

फिलहाल बिलासपुर में दिनभर बादल साफ रहने के बाद शाम को घने बादल उमड़ आए थे। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर———अधिकतम———न्यूनतम

बिलासपुर———36———27

पेंड्रारोड———33.9———23.5

अंबिकापुर———31.9———24.8

माना———35.5———27.2

जगदलपुर———32———24.2

Related Articles

Back to top button