ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

दिलीप कुमार के निधन के बाद सोनिया गांधी ने लिखा सायरा बानो को पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह आजीवन किंवदंती रहे और भविष्य में भी रहेंगे तथा उनके जाने से भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया। उनकी पत्नी सायरा बानो को लिखे पत्र में सोनिया ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दिलीप कुमार के योगदान को याद किया और कहा कि वह अपने पीछे एक बेशकीमती विरासत छोड़ गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके पति दिलीप कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया। वह आजीवन किंवदंती रहे और भविष्य में भी रहेंगे। आने वाली पीढ़ियां भी उनकी फिल्मों को देखेंगी।” सोनिया ने दिलीप कुमार की कई मशहूर फिल्मों का उल्लेख किया और कहा कि उनके निधन से प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचा है। दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया। वह 98 साल के थे।

Related Articles

Back to top button