ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

PM मोदी की नई टीम में पूर्वोत्तर राज्यों को भी जगह, दो कैबिनेट-तीन राज्य मंत्री बनाए गए

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में पूर्वोत्तर के राज्यों को भी जगह दी गई है। पीएम मोदी की नई कैबिनेट टीम में कुल पांच लोगों को पूर्वोत्तर के राज्यों से जगह दी गई है। नई कैबिनेट में केंद्र सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों से दो कैबिनेट मंत्री और तीन राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

इन पांच लोगों को मिली जगह

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही किरेन रिजिजू को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही त्रिपुरा से लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक, मणिपुर से लोकसभा सांसद राजकुमार रंजन सिंह को मंत्री बनाया गया है। असम से रामेश्वर तेली पहले से ही मोदी सरकार में मंत्री हैं। इस तरह कुल पांच लोग फिलहाल मोदी की नई कैबिनेट में शामिल हैं।

सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय भी मिला है।

सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात: सरमा

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी है

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वोत्तर की 25 में से 14 सीटें जीती थीं। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी नई टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। देशभर के अलग-अलग राज्यों से इन चेहरों को आगे लाया गया है।

Related Articles

Back to top button