ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
देश

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आज, देश में आक्सीजन के स्टॉक की होगी समीक्षा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर में आक्सीजन के मौजूदा स्टॉक व इसकी वृद्धि को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में संभावित कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। अधिकारियों ने आज सुबह 11: 30 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक की जानकारी दी।

हाल में ही देश ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की किल्लत समेत अस्पताल व तमाम मेडिकल उपकरणों की कमी को झेला है। अब दोबारा ऐसा न हो इसलिए महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने यह समीक्षा बैठक बुलाई है। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही पर चिंता व्यक्त की और कहा कि एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं और महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है

26 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ देशभर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान व कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा की थी। वैक्सीनेशन अभियान की गति पर प्रधानमंत्री ने संतुष्टि व्यक्त किया था । अप्रैल के अंतिम दो सप्ताह व मई के शुरुआत में मेडिकल आक्सीजन की किल्लत से देश में हाहाकार की स्थिति बन गई थी। शुक्रवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान भारत में 43,393 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 911 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। वहीं इस अवधि में 44,459 रिकवरी भी दर्ज की गई। अभी देश में 4,58,727 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Back to top button