ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिमला के लिए हुए रवाना

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट में जाने से पहले कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पवन बंसल, आनंद शर्मा जी और मुझे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी के अंत्येष्टि में शामिल होने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रतिनिधि के रूप में उनके गृह ग्राम में कल अंत्येष्टि में हम लोग शामिल होंगे। वीरभद्र सिंह जी छह बार के मुख्यमंत्री रहे। केंद्रीय मंत्री रहे और छत्तीसगढ़ में भी इस्पात मंत्री के रूप में भिलाई स्टील प्लांट में उद्घाटन में आए थे और छत्तीसगढ़ से उनका संबंध भी है।

वीरभद्र सिंह जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति के रूप में हम लोग जानते हैं। हम लोग महेंद्र कर्मा जी के साथ शिमला गए थे। उन्होंने हमें राजकीय सम्मान दिया और मंत्रालय में बुलाकर बहुत देर तक चर्चा की बहुत सारी स्मृतियां उनके साथ जुड़ी हैं और उनके जाने से न केवल हिमाचल प्रदेश को बल्कि कांग्रेस को नुकसान हुआ है। हमने वरिष्ठ कांग्रेसी को खोया है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शिमला से दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 3:15 बजे मोहाली और वहां से विमान द्वारा 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 4:30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 6:00 बजे रायपुर लौट आएंगे।

बताते चलें कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया था। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी।

वीरभद्र नौ बार के विधायक और पांच बार के सांसद वीरभद्र ने छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पहले 1983 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक, 2003 से 2007 तक और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे मार्च 1998 से मार्च 2003 तक विपक्ष के नेता भी रहे। पहली बार साल 1962 में लोक सभा के लिए चुने गए वीरभद्र सिंह पांच बार संसद सदस्य रहे।

Related Articles

Back to top button