ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, बोलीं- ‘मैं विज्ञापन के झांसे में आ गई’

नई दिल्ली। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही सीधे तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक़ न रखती हों, लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। मीरा के पोस्ट आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसकी वजह से वो चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में मीरा का एक पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के बारे में बता रही हैं।

मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें खस्ता हालत में एक फोन कवर नज़र आ रहा है। एक्ट्रेस ने फोटोज़ शेयर करने के साथ ही जानकारी दी है उन्होंने एक स्लिंग फोन कवर मंगवाया थे, लेकिन जब वो डिलीवर हुआ तो बिल्कुल वैसा नहीं था जैसा दिखाया गया था। इस बात पर मीरा ने नाराज़गी भी जाहिर की है। एक्ट्रेस का कहना है स्लिंग कवर उन्होंने इसलिए मंगवाया था ताकी वर्कआउट के दौरान उन्हें फोन रखने में आसानी हो, लेकिन जस तरह के कवर की डिलीवरी हुई है उससे वो बहुत अपेसट हो गई हैं।

मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं एक बेवकूफी वाले विज्ञापन के झांसे में आ गई और ये फोन कवर खरीद लिया। ये जैसा डिस्प्ले पिक्चर पर दिखाया गया था वैसा बिल्कुल भी नहीं है। बिक्लुक बेकार प्लास्टिक से बना हुआ है। मुझे स्लिंग कवर चाहिए था ताकि मैं बिना बैग कैरी किए वॉक पर जा सकूं (मेरी टाइट्स में जेब नहीं हैं)। मुझे ये सोचकर हंसा आ रही है कि कितने सालों बाद मैं ठगी का शिकार हुई हूं’। दूसरी फोटो में मीरा ने कवर के अंदर की फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है, ‘केवल ये टॉप क्लास स्टीकर ही है जो मेरे फोन को गिरने से बचाएगा जब मैं वॉक कर रही होंगी’। मीरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button