ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मनोरंजन

करीना कपूर की लाइफ में आया ‘तीसरा बच्चा’, एक्ट्रेस की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख शॉक्ड हुए फैन्स

नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में करीना एक अल्ट्रासाउंड की कॉपी देखाते हुए नजर आई। करीना की ये फोटो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बहुत ही कंफ्यूज दिखे। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि करीना इस फोटो को दिखाकर क्या कहना चाह रही हैं? जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है।

ये है करीना का तीसरा बेटा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर करीना ने अपने तीसरे बेटे के बारे में बताया, जी हां आपने सही सुना तीसरा बेटा। दरअसल करीना ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के अनुभवों को एक किताब में संजोया है। और इस वीडियो में भी करीना ने इसी किताब का जिक्र किया है।

प्रेग्नेंसी के दिनों का किया जिक्र 

वीडियो शेयर कर करीना ने लिखा- यह मेरी यात्रा रही है … मेरी गर्भावस्था और मेरी गर्भावस्था बाइबिल लिखना दोनों। ये अच्छे दिन और बुरे दिन थे, कुछ दिनों में मैं काम पर जाने के लिए उतावली था और अन्य जहां मैं बिस्तर से उठने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस किताब में मेरी दोनों गर्भावस्थाओं के दौरान शारीरिक और भावनात्मक रूप से मैंने जो अनुभव किया है, उसका एक बहुत ही व्यक्तिगत विवरण है।

डॉक्टरों की हेल्प से लिखी है किताब

करीना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- कई मायनों में यह किताब मेरे तीसरे बच्चे की तरह है… गर्भाधान से लेकर आज इसके जन्म तक। @juggernaut.in और अद्भुत @chikisarkar द्वारा प्रकाशित, मुझे यह साझा करते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी प्रेग्नेंसी बाइबिल को FOGSI, भारत के स्त्री रोग विशेषज्ञों और प्रसूति रोग विशेषज्ञों के आधिकारिक निकाय द्वारा सत्यापित और अनुमोदित किया गया है, इसमें साथ ही @rujuta.diwekar , डॉ. सोनाली गुप्ता, और निमहंस की डॉ. प्रभा चंद्रा जैसे कई विशेषज्ञों की मदद से संभव हो पाया है।

Related Articles

Back to top button