ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
देश

छत्तीसगढ़: भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या के मामले में NIA ने 20 वांछित नक्सलियों की जारी की लिस्ट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने 20 वांछित नक्सलियों की सूची जारी की है। एनआइए की सूची में गणेश उइके व माड़वी हिड़मा समेत कई दुर्दांत नक्सल कमांडरों के नाम हैं। एनआइए ने इन लोगों पर अधिकतम सात लाख तक का इनाम घोषित किया है। इनकी सूचना देने वालों को उचित इनाम देने और उनका नाम पता गुप्त रखने का एलान किया गया है।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी नौ अप्रैल, 2019 को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गए थे। इस दौरान नक्सलियों ने बारूदी सुरंग का विस्फोट कर उनकी गाड़ी उड़ा दी थी, जिसमें भीमा के साथ ही उनके चार अंगरक्षकों की मौत हो गई थी। मामले की जांच एनआइए कर रही है। जिन नक्सलियों का नाम इस वारदात में सामने आया है, वह पकड़ से दूर हैं। अब तक की जांच के बाद कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें ज्यादातर ऐसे ग्रामीण हैं, जिनपर नक्सलियों को सामान सप्लाई करने जैसे आरोप हैं। अब एनआइए ने बड़े नक्सली नेताओं की तस्वीर व सूची जारी की है।

सूची में इनका भी है नाम

नक्सलियों की बटालियन एक के कमांडर विनोद व जगदीश के अलावा माड़वी देवे, माड़वी ¨लगा, कुहराम सुनीता, नम्बाला केशव राव, भूपति उर्फ सोनू, देवजी, मिडि़यम सुरेश, साईनाथ, जयलाल मंडावी, ¨लगे मड़काम, माड़वी मासा, कोसा, उमेश हेमला, कट्टम सुदर्शन, चैतू व बारसे जोगा का नाम शामिल है।

भीमा मंडावी ने 2018 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता था। दंतेवाड़ा की विधानसभा सीट से वह विधायक बने। बस्तर संभाग से भाजपा को जिताने वाले अकेले विधायक थे। वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी के दौरान 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नकुलनार के पास आईईडी ब्लास्ट में भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर समेत तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button