ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
देश

प्लास्टिक से पैकिंग मामले में याचिका पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट, छह सप्ताह बाद होगी सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट पैकिंग में प्लास्टिक के अनियंत्रित उपयोग और पर्यावरण व स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने आठ जनवरी के एनजीटी के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा।

पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह एक गंभीर मामला है। एनजीटी इस मामले की सुनवाई अपने मूल अधिकार क्षेत्र के तहत कर रहा था। उसे मामले को इस तरह नहीं जाने देना चाहिए था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि एनजीटी के समक्ष दाखिल अपनी रिपोर्ट में भी केंद्र सरकार ने कहा है कि प्लास्टिक की पैकिंग का प्रतिकूल असर होता है। कोर्ट ने कहा, हम यह मामला देखेंगे। नोटिस जारी कीजिये। इसके बाद अदालत ने मामले को छह सप्ताह बाद सुनवाई पर लगाने का आदेश दिया।

हिम जागृति उत्तरांचल वेलफेयर सोसायटी नामक गैर सरकारी संगठन ने एनजीटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसका कहना है कि एनजीटी ने भी माना है कि प्लास्टिक की पैकिंग का मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर होता है। लेकिन, इसके बावजूद इसने कहा कि इस मामले में आदेश देना जरूरी नहीं है और संबंधित अधिकारी ही समस्या का समाधान निकालेंगे।

Related Articles

Back to top button