ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
देश

साक्षी की मौत के मामले में जांच तेज, पुलिस ने एम्स प्रबंधन से मांगे सीसीटीवी फुटेज

रायपुर। एम्स की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। छात्रा के परिजनों ने एचओडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एचओडी नरेंद्र कुमार वोधे को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने अब एम्स प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मांगे हैं। इसके अलावा पुलिस ने मृतक छात्रा साक्षी दुबे के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से घटना के दिन सहित बीते कुछ दिनों के संदर्भ में जानकारी जुटाई है। आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ के ने बताया कि जांच की जा रही है, साक्ष्य मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

युवती के मौत की मामले की हो उच्चस्तरीय जांच: कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रायपुर एम्स में अध्ययनरत 22 वर्षीय छात्रा साक्षी दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि आखिरकार जिन परिस्थितियों में युवती की मौत हुई है, वह कई सवालों को जन्म देता है। युवती के परिवार के सदस्यों ने भी मौत के पीछे प्रताड़ना को कारण बताया है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि साक्षी दुबे की मौत के मामले ने सबको दुखी किया है। इसलिए इस मामले की पूरी जांच प्रदेश की सरकार करवाए, ताकि युवती के परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। बताते चलें कि पुलिस ने साक्षी की सहपाठियों से बात की थी, तो पता चला थी कि आत्मघाती कदम उठाने वाले दिन वह काफी खुश थी।

शाम को कैंटीन में दोस्तों से जब मिली थी, तब भी कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाया था कि उसके मन में क्या चल रहा था। साक्षी की मौत के बाद उसके दोस्तों को यकीन ही नहीं हुआ कि साक्षी अब उनके बीच नहीं है।

Related Articles

Back to top button