ब्रेकिंग
Jaspal Rana Passed Away: महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शो... Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर
देश

एलपीजी आधारित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की व्यवस्था जल्द

बिलासपुर।  सरकंडा मुक्तिधाम में शहर का पहला एलपीजी आधारित शवदाह गृह निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव ने भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की। शवदाहगृह बनने के बाद एलपीजी गैस के माध्यम से अंतिम संस्कार की सुविधा मिलने लगेगी। कोरोना की दूसरी लहर जब अपने चरम पर रही, उस दौरान रोजाना जिले में 60 से 70 मरीजों की मौत हो रही थी।

ऐसे में मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि के लिए जगह तक कम पड़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए महापौर रामशरण यादव ने इलेक्ट्रिक व एलपीजी आधारित शवदाह गृह निर्माण की प्रक्रिया शुरू की। इसी के तहत एसईसीएल से भी मदद मांगी। तब एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से एलपीजी आधारित शवदाह गृह निर्माण के लिए 47 लाख रुपये स्वीकृत किए। वहीं शुक्रवार महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने मुक्तिधाम सरकंडा में इसके निर्माण कार्य का पूजन कर काम शुरू करवाया।

अब जल्द ही मुक्तिधाम में इसके माध्यम से अंतिम संस्कार होने लगेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के चेयरमैन अजय यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, पार्षद साई भास्कर, मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुब्रत कर, उप अभियंता भूषण पैकरा के साथ अर्जन सिंह, भरत जुरयानी व निगम कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मधुबन व भारतीय नगर मुक्तिधाम में जल्द होगा निर्माण

महापौर ने बताया कि एसईसीएल से मिले 47 लाख रुपये से भारतीय नगर मुक्तिधाम और दयालबंद स्थित मधुबन में भी एलपीजी आधारित शवदाह गृह बनेगा। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके बाद शहर के तीन प्रमुख मुक्तिधामों में एलपीजी आधारित शवदाह गृह की सुविधा मिलने लगेगी।

इनके आएगा काम

शवदाह गृह बनने के बाद लावारिश शव के साथ ऐसे गरीब वर्ग जो अंतिम संस्कार का खर्च नहीं उठा सकते हैं, उनका अंतिम संस्कार इसके माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा विपदा आने और एक साथ कई मौत होने की दशा पर भी इनका उपयोग किया जाएगा। इस शवदाह गृह में चंद मिनट में ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button