ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

आसमान से बरसी मौत और पल भर में चली गई 35 लाेगाें की जान

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, राज्यभर में रविवार देर शाम तक बिजली गिरने से 13 अन्य लोग घायल भी हो गए। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर और फतेहपुर में सात-सात, झांसी में पांच, जालौन में चार, हमीरपुर में तीन, गाजीपुर में दो और जौनपुर में एक तथा प्रतापगढ़, कानपुर देहात और चित्रकूट में एक-एक व्यक्ति मारे गए।

वहीं देवरिया, अंबेडकरनगर और कुशीनगर में सर्पदंश से तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में जन हानि पर दुख व्यक्त किया है और संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश जारी किए हैं।उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायल व्यक्तियों को पर्याप्त उपचार मिले और राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button