ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
खेल

आज मामूली सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में फिर तेजी, जानिए नया रेट

नई दिल्ली। सोमवार 12 जुलाई को डीजल सस्ता हो गया, जबकि पेट्रोल के दाम फिर बढ़ गए। आज जहां डीजल की कीमत में प्रति लीटर 16 पैसे की कटौती की गई, वहीं, पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। बहुत दिनों बाद ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम में मामूली कटौती हुई है, वरना पिछले कई दिनों से दोनों ईंधन के दाम में लगातार इजाफा जारी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। जबकि डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

महानगरों में कीमत

मुंबई में पेट्रोल 107.20 रुपये पर बिक रहा, वहीं डीजल की कीमत 97.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 101.35 और डीजल 92.81 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 101.92 और 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में क्या है दाम

देश के अन्य शहर Noida में पेट्रोल 98.39 और डीजल 90.19 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 98.19 और डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 103.52 रुपये और डीजल 95.30 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 98.29 रुपये और डीजल 90.11 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 96.18 और डीजल 94.68 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.37 और डीजल 89.35 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 109.53, डीजल 98.50 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल के दाम में इजाफा

कच्चा तेल बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन दो फीसद चढ़ गया था। बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर ब्रेंट क्रूड 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर था जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.43 डॉलर ज्यादा है। यह 1.93 फीसद की बढ़ोतरी है।

चेक कर सकते हैं नया रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम में रोज सुबह छह बजे बदलाव होता है। आपकी इसकी जानकारी RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजकर ले सकते हैं। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है। भारत अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है।

Related Articles

Back to top button