ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

ब्लाक प्रमुख चुनाव परिणाम विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर असर डालेगा

प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में प्रयागराज में भाजपा को कड़ी टक्कर मिली। सपा का प्रदर्शन किसी भी मायने में कमजोर नहीं कहा जा सकता। खास बात यह कि ये नतीजे विधानसभा चुनाव के माहौल की ओर भी संकेत दे रहे हैं।

ब्‍लाक प्रमुख चुनाव में कड़ी रस्‍साकसी दिखी

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा अपने प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह को जीत दिलाने में सफल हुई। उसके बाद ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भी कड़ी रस्साकसी देखने को मिली। भाजपा ने अपना दल एस के समर्थन से 10 सीटों पर जीत दर्ज की। सपा का दवा है कि उनके उम्मीदवार 11 सीटों पर जीते। दो निर्दलीय भी मैदान मारने में सफल हुए। इन नतीजों का दूरगामी असर होगा।

भाजपा ने की थी तैयारी

माना जा रहा है कि सभी ब्लाक प्रमुख विधायकों का भविष्य तय करेंगे। इसकी वजह यह कि भाजपा ने सभी विकास खंडों में एक प्रभारी बनाया था। साथ ही एक जन प्रतिनिधि को भी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उनके क्षेत्र में किसे जीत मिली या हार इससे उनके प्रभाव का आकलन होगा।

यह भाजपा की नीतियों की जीत है : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष

ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव के नतीजों पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों की है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी मान लिया है कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है। केंद्र और प्रदेश की नीतियों को जनता ने समर्थन दिया, इसी लिए त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराया।

Related Articles

Back to top button