ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

छतरपुर: छतरपुर के बिजावर अनुभाग अन्तर्गत पिपट थाना क्षेत्र मातगुवां मार्ग पर दमोतीपुरा तिग्गड्डा के पास के भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पिपट थाना प्रभारी धर्मेंद्र जोनबार के साथ पुलिस बल पहुंचा और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, बिजावर की ओर से जा रहे ट्रक और सामने से आ रही दो-पहिया वाहन स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों बाईक सवारों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रवि पिता जीवन कुशवाहा(20), हरचरण पिता बंदी कुशवाहा(25), अशोक पिता मोहन कुशवाहा(26) के रुप में हुई है। समस्त मृतक निवासी ग्राम जमुनिया पुरवा थाना पिपट के बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button