ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
मनोरंजन

Tanhaji के बाद अजय देवगन की एक और दमदार पेशकश ‘भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज़

नई दिल्ली। अजय देवगन की फ़िल्म भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया एक पीरियड वॉर फ़िल्म है, जिसकी कहानी 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध से निकली है। सोमवार को फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया, जो देशभक्ति और जांबाज़ी के दृश्यों से लबालब है। ट्रेलर में फ़िल्म के सभी प्रमुख किरदारों की झलकियां दिखायी गयी हैं। भुज स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ की जाएगी। लीड रोल में अजय देवगन की यह पहली फ़िल्म है, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया ऐसे मौक़े पर आ रही है, जब इस ऐतिहासिक जंग को 50 साल पूरे हो रहे हैं। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। 1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था। पाकिस्तान ने 14 दिनों में 35 बार भुज एयरफील्ड पर 92 बमों और 22 रॉकेटों से हमला किया था।

दुश्मन ने युद्ध के दौरान एयर बेस को तबाह कर दिया था। तब विजय ने नज़दीक स्थित माधापुर गांव की 300 महिलाओं के साथ मिलकर एयर बेस तैयार किया था, ताकि भारतीय वायु सेना के विमान उतर सकें। संजय दत्त रणछोड़दास पागी के रोल में हैं। एमी विर्क विक्रम सिंह बाज जेठज के किरदार में हैं। सोनाक्षी के किरदार का नाम सुंदरबेन जेठा है। वहीं, नोरा हीरा रहमान नाम का किरदार निभा रही हैं। शरद केल्कर और प्रणिता सुभाष भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

भुज का निर्माण अजय देवगन ने किया है, जबकि निर्देशन अभिषेक दुधइया का है। अजय की बतौर निर्माता त्रिभंग नेटफ्लिक्स और द बिग बुल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर आ चुकी हैं। फ़िलहाल अजय अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म मे-़डे का निर्देशन भी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अजय के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बतौर एक्टर बात करें तो अजय की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 2020 की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। आने वाले समय में अजय संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की आरआरआर, अमित शर्मा की मैदान और इंद्र कुमार की थैंक गॉड में दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button