ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
विदेश

ब्रिटेन की अदालत में आज होगी भगोड़े नीरव मोदी की पेशी, सुनवाई में रिमांड पर होगा फैसला

लंदन। 2 बिलियन डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़े नीरव मोदी की आज लंदन की कोर्ट के सामने पेशी होगी। ब्रिटेन की अदालत में गुरुवार को लंदन जेल में बंद नीरव मोदी कीवीडियो कॉलिंक के माध्यम से एक नियमित ओवर-रिमांड सुनवाई के लिए पेश होगी।48 साल का नीरव मोदी, जो वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में भारत के प्रत्यर्पण की लड़ाई लड़ रहा है उसके मुकदमे की पुष्टि की तारीख दी गई है, जो अगले साल मई में होने की उम्मीद है।

इससे पहले ब्रिटेन की अदालत के न्यायाधीश तैन इकराम ने 22 अगस्त को सुनवाई में कहा कि, कोई प्रगति नहीं है, मुझे डर है। उन्होंने अदालत के क्लर्क को मई में शुरू होने वाले प्रस्तावित पांच-दिवसीय प्रत्यर्पण परीक्षण की पुष्टि करने के लिए निर्देश दिए थे। प्रत्यर्पण परीक्षण 11 मई 2020 से शुरू होगा।अगले साल फरवरी में प्रत्यर्पण के मुकदमे से पहले इस मामले की सुनवाई होने की भी संभावना है।

ब्रिटेन की जेल में बंद है नीरव

बता दें, भगोड़े नीरव मोदी को दक्षिण-पश्चिम लंदन की वंड्सवर्थ जेल में रखा गया है। यह ब्रिटेन की सबसे भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक है। मार्च 2019 में स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने भारत सरकार के आरोपों के बाद प्रत्यर्पण वारंट के तहत नीरव मोदी को गिरफ्तार किया था, जिसका प्रतिनिधित्व यूके की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस द्वारा किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button