Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

मप्र में अब 25 सीटों पर होंगे उप चुनाव,,कांग्रेस का एक और विधायक भाजपा के पाले में,

भोपाल.
मप्र के बुंदेलखण्‍ड क्षेत्र के बड़ामलहरा के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही अब मप्र में कुल25 सीटों में उपचुनाव होना तय हो गए है। नाटकीय घटनाक्रम में लोधी ने प्रोटेम स्‍पीकर को अपना इस्‍तीफा सौंपा। कांग्रेस को इसकी खबर तक नहीं लगी। लोधी पूर्व मुख्‍यमंत्री सुश्री उमा भारती से मिले। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा के साथ वहां से निकले और सीएम शिवराज सिंह के निवास पहुंचे। अब मध्‍यप्रदेश में बड़ामलहरा का नाम भी होने वाले उप चुनावों में जुड़ गया।
विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधायक लोधी का इस्तीफा स्वीकर कर लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली, इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद लोधी ने कहा कि मैं बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आया हूं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती और अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। गौरतलब है कि बड़ा मलहरा से कभी उमा भारती विधायक बनकर मध्य प्रदेश की सीएम बनीं थीं। लोधी भी उनके ही समाज से आते हैं। पिछले चुनाव में वे भाजपा से अलग हो गए थे और अब वापस भाजपा में लौट आए।
2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की ललिता यादव का हराया था।.

खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही भाजपा—–

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि मप्र में खरीद-फरोख्त की राजनीति की जा रही है । अपनी बौखलाहट छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का इस्तीफा दिलवाया गया। बड़ामलहरा क्षेत्र की जनता सबक सिखाएगी जिसने प्रद्युम्न सिंह लोधी को कांग्रेस के वचन पत्र के आधार पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

 

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201