ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

फैला रहे प्रदूषण, पांच इकाइयों को हाई कोर्ट का नोटिस

बिलासपुर। रिहायशी कालोनी के आसपास औद्योगिक इकाइयों की चिमनियां तेजी के साथ प्रदूषण फैला रही हैं। इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया है। इसके बाद भी जनरेटर के जरिए कोल वाशरी का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को जनहित याचिका की सुनवाई युगलपीठ में हुई। युगलपीठ ने गृह निर्माण, बिलासपुर नगर निगम, औद्योगिक विकास निगम, शारदा फ्लोर मिल, ओम आयल मिल को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह बाद की तिथि तय कर दी है।

अभिलाषा परिसर रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार केशरवानी ने छत्तीसगढ़ पावर एंड कोल बेनिफिकेशन, ओम ओयल मिल व शारदा फ्लोर मिल के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर कहा है कि अभिलाषा परिसर समेत आसपास पुलिस हाउसिंग सोसायटी कालोनी, आशीर्वाद वैली, रामा वैली, नवापारा, परसदा, सिरगिट्टी, मन्नाडोल के रिहायशी इलाकों के साथ ही नया बस स्टैंड, थोक फल सब्जी मंडी व मूक-बधिर स्कूल हैं।

इन सब स्थानों पर लोगों को इन औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण ने परेशान कर रखा है। सांस लेने में तकलीफ के साथ ही दूसरी बीमारियां भी हो रहीं हैं। पर्यावरण संरक्षण बोर्ड ने कोयले की धुलाई बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई है।

इसके बाद भी वाशरी का काम जनरेटर से चल रहा है। इससे कोल डस्ट व धुंए के कारण प्रदूषण फैल रहा है। सोमवार को जनहित याचिका की सुनवाई युगलपीठ में हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने गृह निर्माण मंडल, फ्लोर मिल, आयल मिल समेत सभी औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button