ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

बुजुर्ग को भेजा 128 करोड़ रुपए का बिजली का बिल, विभाग ने कहा- करो भुगतान, नहीं ताे जाएगा कनेक्शन

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग ने हापुड़ जिले के एक बुजुर्ग को एक जोरदार झटका दिया है। करीब 70 साल के शमीम को 1,28,45,95,444 रुपए का बिजली बिल मिला है और उनका बिजली लोड केवल 2 किलोवाट है। हापुड़ के चामरी गांव में शमीम अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। शमीम ने बताया कि वह इस गलती को सुधरवाने के लिए बिजली विभाग भी गए थे, लेकिन वहां अधिकारियों ने कहा कि बिल का भुगतान करों अन्यथा बिजली वापस नहीं जोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी ने हमारी फरियाद नहीं सुनी, हम कैसे इस रकम का भुगतान करेंगे? हम इसकी शिकायत करने गए थे, लेकिन हमसे कहा गया कि जब तक बिल का भुगतान नहीं होगा, बिजली वापस नहीं जोड़ी जाएगी। शमीम ने बताया कि उनका बिजली का मासिक बिल 700 से 800 रुपए के आसपास आता है। बुजुर्ग ने कहा कि लेकिन इस बार बिजली विभाग ने हमें पूरे शहर का बिल थमा दिया है।

वहीं, लखनऊ में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, ऐसे में वह कुछ नहीं कह सकते। जब उन्हें इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि यह तकनीकी खामी हो सकती है, जिसे सुधार लिया जाएगा, लेकिन तब तक, शमीम और उनके परिवार को अंधेरे में ही रहना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button