ब्रेकिंग
पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान: पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में 28 नवंबर को ... लुधियाना नगर निगम कमिश्नर ने की जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना लुधियाना में 16 नवंबर तक बंद रहेगा हरनाम नगर रेलवे फाटक, मिड्डा चौक के पास मरम्मत कार्य के चलते रूट ... लुधियाना में वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन: ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 23.44 लाख वोटर दर्ज, जानें... लुधियाना में नगर निगम का बड़ा एक्शन: नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे 11 अवैध निर्माण किए ध्वस्त, ए... राहुल गांधी का बड़ा दावा: कहा— मेरे फोन में मौजूद हैं सबूत, प्रधानमंत्री मुझसे आमने-सामने बहस करें भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा
खेल

रोहित शर्मा किस पूर्व भारतीय कप्तान के स्टाइल में करते हैं कप्तानी, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की और कहा कि, वो बिल्कुल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की तरह से ही कप्तानी करते हैं। उन्होंने कहा कि, रोहित शर्मा के अंदर धौनी की कप्तानी की झलक मिलती है और कुछ मामलों में वो धौनी की तरह से ही कप्तानी करते हैं। रोहित शर्मा के दिमाग में हर तरह की योजना चलती रहती है और वो हर संभावना पर विचार करते रहते हैं और एक बेहतरीन कप्तान के यही गुण हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, अगर आप धौनी को देखें तो उनके चेहरे को देखकर ये कभी नहीं अंदाजा लगा पाएंगे कि, उनके दिमाग में क्या चल रहा है। धौनी के दिमाग मे एक कैलकुलेटर चलता रहता है कि, किस गेंदबाज के कितने ओवर बचे हैं उन्हें कब इस्तेमाल करना है। वो पूरी तरह से खेल को अपने कंट्रोल में रखते हैं। धौनी जब टीम इंडिया की कप्तानी करते थे या फिर वो आइपीएल में कप्तानी करते हैं तो उन्हें देखकर लगता है कि, वो खेल को अपने कंट्रोल में रखने में पूरी तरह से माहिर हैं।

रोहित शर्मा भी इसी तरह से कप्तानी करते हैं और वो अपनी टीम के खिलाड़ियों को खुद ही फैसले करने देते हैं। वो खिलाड़ी के उपर छोड़ देते हैं कि, वो क्या करना चाहते हैं और अपनी सलाह जरूरत के वक्त ही देते हैं। धौनी भी कुछ इसी तरह से किया करते थे। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, आप किसी ऐसे खिलाड़ी से बात करें जो रोहित की कप्तानी में खेले हैं तो वो भी आपको यही कहेंगे कि, वो कप्तान के तौर पर कुछ सुझाव जरूर देते हैं लेकिन पहले आपकी राय पूछते हैं कि आप क्या करना चाहते हैं। रोहित को भी अपने खिलाड़ियों की ताकत के बारे में पता होता है और वो ये जानते हैं कि, उनसे बेस्ट किस तरह के निकलवाना है।

Related Articles

Back to top button