ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

कभी कोरियर बॉय बनकर जॉन अब्राहम को किया था हेलमेट डिलीवर, अब उन्हीं की फिल्म में काम करने वाले हैं हर्षवर्धन राणे

नई दिल्ली। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे डेब्यू के बाद से कुछ समय के लिए गायब हो गए थे। लेकिन अब हर्षवर्धन एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में ‘हसीन दिलरुबा’ में नजर आए हर्षवर्धन अब जल्द ही जॉन अब्राहम के द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म में काम करने वाले हैं। इसी को लेकर हाल ही में जॉन ने एक खुलासा किया है।

हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म को अभिनेता जॉन अब्राहम प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन हाल ही दिए एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने बताया है कि उनकी जॉन से पहली मुलाकात उनके डेब्यू से भी पहले हुई थी। जब हर्षवर्धन एक कोरियर बॉय के रूप में काम करते थे। अब जॉन अब्राहम की फिल्म में काम करने पर हर्षवर्धन खासे खुश नजर आ रहे हैं।

हाल ही में नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान हर्षवर्धन ने इस बारे में बात की है। हर्षवर्धन ने कहा, ‘जॉन सर के सामने मैं हमेशा नवर्स ही रहता हूं। दरअसल, साल 2004 में जब मैं कुरियर बॉय का काम करता था तब मैंने जॉन सर को एक हेलमेट डिलिवर किया था। तब उनको देखकर जो मुझे फील हुआ, आज भी मुझे वैसा ही लगता है। वे मेरी फिल्म के प्रड्यूसर हैं, लेकिन आज भी उनको देखकर मेरी ये हालत होती है कि वे कभी कंधे पर हाथ रख देते हैं, तो मैं नर्वस होने लगता हूं कि अरे, कब हटेगा, कब हटेगा। मैं पीछे होने लगता हूं।’

आगे हर्षवर्धन कहते हैं कि, ‘अभी तक उनके लिए सर ही निकलता है। वे कहते हैं, सर मत कहो, पर मुझसे होता ही नहीं है, क्योंकि जैसे मैं उनसे तब मिला था, तेल लगे बाल, मुंह पर पिंपल, गंदी सी बाइक लेकर मैं डिलिवरी कर रहा था और आज वे मेरी फिल्म प्रड्यूस कर रहे हैं, तो उनके सामने मैं आज भी नर्वस ही रहता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि मैं थोड़ा खुलूं, पर हो ही नहीं पाता। मुझे लगता है कि ये इस जनम में तो हो ही नहीं पाएगा।’

बता दें कि हर्षवर्धन राणे ने साउथ इंडियल फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में वो ‘सनम तेरी कसम’ से कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हौकेम मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि इसके बाद कुछ सालों तक हर्षवर्धन कम ही फिल्मों में नजर आए। लेकिन अब वो एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button