ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

टीएमसी एमपी-एक्ट्रेस नुसरत जहां ताज़ा तस्वीरों में दिखीं ख़ूबसूरत, लिखा- जब ज़िंदगी आपको नींबू दे…

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सांसद और बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नुसरत जहां पिछले कुछ वक़्त से अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। नुसरत, सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और तमाम विवादों और नकारात्मक ख़बरों के बीच भी सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी मानसिक सकारात्मकता का परिचय देती रही हैं। नुसरत इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के ज़रिेए फैंस तक पहुंच रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज़ सामने आता है।

नुसरत ने अब कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो हमेशा की तरह बेहद ख़ूबसूरत और दिलनशीं लग रही हैं। यह फोटोशूट की तस्वीरें हैं। नुसरत ने नारंगी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेल पहनी हुई है। इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने जो कैप्शन लिखा है, वो भी काफ़ी दिलचस्प है। नुसरत ने लिखा- When Life Gives You Lemons, It Could Really Be Oranges… यानी जब ज़िंदगी आपको नींबू देती है तो यह असल में संतरे भी हो सकते थे।

नुसरत ने एक बेहद मशहूर पंक्ति को अपने अंदाज़ में पेश किया है। बता दें, इस वाक्य का इस्तेमाल मरहूम कलाकार इरफ़ान ख़ान ने अपनी ऑडियो क्लिप में भी किया था, जो उन्होंने अपनी फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम की रिलीज़ से पहले जारी की थी। इरफ़ान इस क्लिप में कहते हैं- कहावत है, जब ज़िंदगी आपको नींबू दे तो उसका लेमोनेड बना लो। बोलने में अच्छा लगता है, पर सच में जब ज़िंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है ना तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन, आपके पास और च्वाइस भी क्या है, पॉज़िटिव रहने के अलावा।

नुसरत की इस तस्वीर को काफ़ी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई फैंस ने इसे पसंद किया है और नुसरत के निखरे हुए लुक की तारीफ़ की है। शादी में तनाव की ख़बरों के बीच नुसरत के प्रेग्नेंट होने की ख़बरें आने लगी थीं। एक्ट्रेस ने इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना तो जारी नहीं की है, पर बेबी बंप के साथ उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट नज़र आयी थी, जिसके बाद नुसरत की प्रेग्नेंसी को कन्फर्म माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button