ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

Kangana Ranaut रिएलिटी शो से करने वाली हैं ओटीटी डेब्यू, इस अमेरिकन शो पर है आधारित

नई दिल्ली। कंगना रनोट जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं, मगर बतौर एक्टर नहीं, बल्कि शो की होस्ट के रूप में। कंगना एक रिएलिटी शो से ओटीटी पारी शुरू करेंगी। यह शो मशहूर अमेरिकन शो टेम्प्टेशन आइलैंड का भारतीय रूपांतरण है। यह शो विपरीत परिस्थितियों में जोड़ियों और अकेले कंटेस्टेंट्स के संबंधों को टेस्ट करता था। शो को लेकर जारी की गयी जानकारी के अनुसार, कंगना ने शो के लिए अपनी रज़ामंदी दे दी है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी इस ख़बर को शेयर करके इसकी पुष्टि कर दी है।

अमेरिकन शो टेम्प्टेशन आइलैंड भी डच टीवी शो Blind Vertrouwen से प्रेरित है। बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटीज़ टीवी शो होस्ट करते रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह एक क्विज़ शो के लिए कलर्स टीवी से जुड़े हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन, शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान जैसे कलाकार करियर के किसी ने किसी मोड़ पर टीवी शोज़ से जुड़ते रहे हैं। अमिताभ तो आज भी केबीसी होस्ट कर रहे हैं, वहीं सलमान ख़ान बिग बॉस का पर्याय बन चुके हैं। आमिर ख़ान ने सोशल इशू पर आधारित शो सत्यमेव जयते होस्ट किया था।

ओटीटी प्लेटफॉर्म का खुलासा अभी नहीं किया गया है, मगर जल्द शूटिंग शुरू होने की ख़बर है। कंगना ने मंगलवार को ही अपनी प्रोडक्शन कम्पनी मणिकर्णिका फ़िल्म्स के पहले ओटीटी प्रोजेक्ट टीकू वेड्स शेरू से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के जुड़ने का एलान किया था।

कंगना फ़िल्मों के साथ मनोरंजन के इस नये माध्यम को एक्सप्लोर कर रही हैं। फ़िल्मों की बात करें तो कंगना अभी धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। जयललिता की बायोपिक फ़िल्म थलाइवी रिलीज़ के लिए तैयार है। तेजस निर्माणाधीन है, जिसमें कंगना फाइटर पायलट के किरदार में हैं। इमरजेंसी पर कंगना ने एक फ़िल्म का एलान किया है। इस फ़िल्म के अलावा कश्मीर की वॉरियर क्वीन दिद्दा पर भी कंगना ने एक फ़िल्म की घोषणा की थी। हालांकि, इसको लेकर कॉपीराइट का विवाद चल रहा है।

Related Articles

Back to top button