ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

इलाज के लिए एंटीगुआ व बरबूडा पहुंचा मेहुल चोकसी, डॉमिनिका की अदालत ने सशर्त दी है जमानत

नई दिल्ली। भगोड़ा हीरा व्यापारा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) आज फिर से एंटीगुआ व बरबूडा ( Antigua and Barbuda) पहुंच गया। यहां उसे अपने डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना है और फिर वापस डॉमिनिका लौटना है। भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करके भागे व्यापारी मेहुल चोकसी को जमानत मिलने के साथ ही भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की सुनवाई टल गई है।

एंटीगुआ में चोकसी का होगा इलाज

चोकसी ने अपनी अस्वस्थता को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी और इसके इलाज के लिए एंटीगुआ में अपने फिजिशियन से बात भी किया था। इसके बाद ही डॉमिनिका की अदालत ने सशर्त जमानत दी और कहा कि चोकसी एंटीगुआ में जहां भी रहेगा उसक पूरा पता देगा। इलाज के बाद वापस उसे डॉमिनिका वापस लौटना होगा। बता दें कि चोकसी खुद को एंटीगुआ का नागरिक बताता है और एंटीगुआ के साथ भारत की प्रत्यर्पण को लेकर संधि नहीं है। हालांकि भारतीय एजेंसियों के अनुसार भारत की नागरिकता चोकसी के लिए अब भी है इसे उसने नहीं छोड़ा था इसलिए वह एंटीगुआ का नागरिक नहीं है।

23 मई को अचानक हुआ था लापता

जमानत की राशि जमा करने के बाद चोकसी एंटीगुआ के लिए रवाना हुआ। कोर्ट में दायर याचिका के साथ उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट को भी संलग्न किया था। इसमें उसका सीटी स्कैन भी था। इसका इलाज फिलहाल डॉमिनिका में उपलब्ध नहीं है इसलिए ही चोकसी को एंटीगुआ जाने की इजाजत दी गई। भारत के बैंकों में 13,500 रुपये का घोटाला करने में वांटेड चोकसी 23 मई को अचानक एंटीगुआ से लापता हो गया था।

2018 में भारत से हुआ था फरार

भारत से भागकर चोकसी ने 2018 में यहीं शरण ली थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार अवैध प्रवेश के जुर्म में चोकसी को डॉमिनिका में 51 दिनों की हिरासत में  रहना पड़ा जिसके लिए उसके वकील ने अपहरण का मामला बताया था। 62 वर्षीय चोकसी को डॉमिनिका की अदालत ने जमानत दे दी है। साथ ही एंटीगुआ जाकर वहां के  न्यूरोलॉजिस्ट से मेडिकल हेल्प की अनुमति भी मिल गई।

Related Articles

Back to top button