ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा, उमस व गर्मी बढ़ी

रायपुर: हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने के कारण इन दिनों मानसूनी बारिश नहीं हो पा रही है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी वजह से उमस में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, देर शाम को बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार 15 जुलाई को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका तटीय कच्छ से उदयपुर, गुना होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर और मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 15 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभावित है।

रायपुर जिले में अब तक हुई 335.6 मिमी बारिश

इस मानसून सत्र के दौरान रायपुर जिले में अब तक 335.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को रायपुर तहसील में 5.0 मिमी और आरंग में 2.2 मिमी बारिश हुई। इस तरह रायपुर तहसील में 425 मिमी, आरंग तहसील में 183 मिमी, अभनपुर में 288.6 मिमी, गोबरा नवापारा में 446.7 मिमी, खरोरा में 351 मिमी बारिश हुई। पिछले दस सालों में इस अवधि में 281.6 मिमी बारिश हुई है।

Related Articles

Back to top button