ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

युवकों के गले में चाकू अड़ाकर लूट

बिलासपुर। नौकरी के लिए फार्म भरकर वापस अपने घर लौट रहे युवकों के गले में चाकू अड़ाकर तीन लोगों ने 3200 स्र्पये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बेलगहना चौकी क्षेत्र के लूफा निवासी देवेंद्र श्रीवास 20 वर्ष बीए के छात्र हैं। मंगलवार की दोपहर वे नौकरी के लिए फार्म भरने अपने चचेरे भाई गंगाराम के साथ बाइक से बिलासपुर आए थे। यहां से फार्म जमा करने के बाद वे गांव वापस लौट रहे थे।

रात आठ बजे वे बेलगहना क्षेत्र के लालपुर गांव के आगे पहुंचे थे। डबरी मोड़ के पास तीन लोगों ने डंडा दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवकों ने देवेंद्र के गले में चाकू अड़ाकर उनका पर्स और मोबाइल लूट लिया। उनके पर्स में 2500 स्र्पये थे। वहीं, गंगाराम से पर्स लूट लिया। इसमें सात सौ स्र्पये थे। पर्स और मोबाइल लूटने के बाद युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

इसके बाद युवकों ने आगे जाकर घटना की जानकारी डायल 112 को दी। साथ ही कोटा थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पीड़ित युवकों ने बताया कि लुटेरे युवक एक दूसरे को शुभम, राहुल और अरविंद के नाम से पुकार रहे थे। कोटा पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपित शुभम देवांगन (23 वर्ष) निवासी चिंगराजपारा, अरविंद मसीह(20 वर्ष) निवासी खमतराई व नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

रिश्तेदार के घर घूमने गए थे आरोपित

आरोपित अरविंद के रिश्तेदार लालपुर में रहते हैं। मंगलवार की सुबह वह अपने दोस्त शुभम और नाबालिग को लेकर लालपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय युवकों ने तालाब के पास बैठकर शराब पी। इसके बाद वहां पर देवेंद्र और गंगाराम को रोककर उनसे नकदी रकम और मोबाइल लूट लिया।

Related Articles

Back to top button