ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, हिंदुओं की आस्था पर सवाल खड़े करते हैं दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने के उनके दिए बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं की आस्था पर सवाल खड़े करते हैं, मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए गए। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में श्री राम को काल्पनिक बताया था। महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी। वो अगर प्रदर्शन करते हैं तो हास्यास्पद लगता है।

इंटरनेट मीडिया पर सरकार रखेगी पैनी नजर

गृहमंत्री ने कहा कि आतंकी और कानून विरोधियों को रोकने के लिए सरकार इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रखेगी। आइटी एक्ट इंटरनेट मीडिया, आनलाइन प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वालों के लिए है। इसके तहत कार्रवाई संबंधित प्लेटफार्म पर होगी न कि किसी व्यक्ति पर। ऐसी सूचनाओं पर निगरानी को लेकर हर विभाग में अलग नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। वे ऐसी पोस्ट की पहचान कर गृह विभाग को सूचित करेंगे। इससे भ्रामक जानकारियों पर रोक लगेगी। पीएचक्यू में इसके लिए एक विशेष सेल बनेगी।

कांग्रेस समाज को बांटने का काम करती हैं

मुस्लिमों में आरएसएस की सक्रियता पर बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आरएसएस राष्ट्र और सर्व समाज को सर्वोपरि मानते हुए एक भारत और श्रेष्ठ भारत की सोच रखने वाला संगठन है। जबकि

कांग्रेस सत्ता के लिए देश को तोड़ने और समाज को बांटने का काम करती है।

एमपी में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब लगभग नियंत्रण की स्थिति में है। पिछले 24 घंटे में 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि नए केस सिर्फ 11 आए हैं। संक्रमण दर घटकर 0.03% और रिकवरी रेट बढ़कर 98.80% हो गई है। प्रदेश में रोजाना कोरोना के करीब 70 हजार टेस्ट हो रहे हैं। अभी एक्टिव केस 249 है।

Related Articles

Back to top button