ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

रायपुर के रविशंकर विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसियेशन की कार्यकारिणी गठित

रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन की सहसचिव डॉ. रोली ने बताया कि इस मीटिंग में एलुमनी के सदस्यों की कार्यकारिणी सूची का पुनर्गठन किया गया तथा सर्वसम्मति से नव निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा एवम पदभार ग्रहण किया गया। कार्यक्रम कोरोना के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर शासन द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर आयोजित किया गया।

अध्यक्ष के लिए प्रो. प्रोमिला सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग एवम वरिष्ठ परामर्शदाता, उपाध्यक्ष- प्रो. मीता झा, वर्तमान विभागाध्यक्ष, सचिव- डॉ. बसंत सोनबेर, सहायक प्राध्यापक, कमलादेवी राठी महाविद्यालय, राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष- डॉ. अंजना पुरोहित, सहायक प्राध्यापक, शासकीय देवेन्द्र नगर महाविद्यालय, सहसचिव- डॉ. रोली तिवारी, सहायक प्राध्यापक, अध्यापक शिक्षा संस्थान, पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को चुना गया।

कार्यकारणी सदस्य के रूप में डॉ. मनीषा एवम डॉ. पुष्पा को चयनित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. सिंह ने कहा कि मनोविज्ञान विषय की उपयोगिता को जनसामान्य एक पहुंचाने, विद्यार्थियों को इस विषय चयन के लिए प्रोत्साहित करना एवम हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में जैसे शारीरिक स्वास्थ्य को स्थान मिला है, वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य को भी जगह दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम करना हमारी प्राथमिकता होगी। एलुमनी की मीटिंग में देश के विभिन्न जगहों से पूर्व छात्र शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button