ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
देश

छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए संकल्पित : मंत्री गुरू रुद्रकुमार

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए कृत संकल्पित है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम भटगांव में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बड़ी मात्रा में प्राणवायु देने वाले पीपल का पौधा और पशुधन के लिए चारागाह विकास योजना के अंतर्गत पौष्टिकता युक्त नेपियर घास रोपित की।

उन्होंने जय माता काली स्व-सहायता समूह और एकता स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बाड़ी विकास योजना के तहत सब्जी बीज किट और बैटरी चलित स्प्रेयर पंप भी प्रदान किया और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध होने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण करने से पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन होगा। इमारती और फलदार वृक्ष से किसानों के आय में वृद्धि होगी, जिससे उनके आर्थिक, सामाजिक स्तर में सुधार होगा

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भटगांव के पास उपलब्ध राशि से लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में इस ग्राम पंचायत को शासन की ओर से 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे पंचायत की आय में वृद्धि होगी। इसी तरह जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है, यदि वे धान के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें भी आगामी तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की विषम परिस्थिति में भी प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं हुई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की आदान सहायता राशि की पहली किश्त दी गई है।

इसी तरह तेंदूपत्ता संग्राहकों से चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ते की खरीदी की गई। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर मुक्तिधाम में बाउड्री बॉल और जैतखाम के पास एवं रामकुमार साहू के घर के पास सीमेंट क्रांकीटीकरण रोड़ बनाने की घोषणा की

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, गुरू अमरदास सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गा बघेल, जिला पंचायत सदस्य वशी उल्लाह खॉ, प्रतिष्ठित नागरिक राजेन्द्र शुक्ला, सोनू चंद्राकर, दिलीप बंजारा, नहुस जांगड़े, गंगु डहरिया, ओगरे सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button