ब्रेकिंग
राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द...
देश

खुद को स्टील कारोबारी बताकर ठग बैंक से ट्रांसफर करवा लिए 23 लाख, 31 हजार

रायपुर: राजधानी स्थित सिविल लाइन में डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है। ठग आईडीबीआई बैंक में खुद को स्टील कारोबारी बताकर फोन किया और अस्पताल में पैसे जमा करने की जरूरत बताकर 23 लाख 31 हजार 955 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब रुपए ट्रांसफर होने के बाद बैंक में मेसर्स बैद स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संयम बैद ने फोन किया।

बैंक के कर्मचारियों ने जब उनसे पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि पैसे के लिए न तो कोई मेल भेजा है और ना मैंने मैसेज किया है। उसके बाद बाद बैंक के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। बैंक प्रबंधक रवि शेखर सिंह ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक रवि शेखर सिंह ने अपराध दर्ज कराया है कि सिविल लाइंस शाखा स्थित आइडीबीआई बैंक में मेसर्स बैद स्टील प्राइवेट लिमिटेड का अकाउंट है। इसे मंजू बैद, सोनल बैद, संयम बैद और श्रेयांश बैद ऑपरेट करते हैं। दो जुलाई को उन्हें 9871364226 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले आरोपित ने स्वंय को संयम बैद बताया और कहा कि उसे एक मेडिकल एमरजेंसी में रुपयों की जरूरत है। इसलिए तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दें।

आरोपित ठग ने बैंक कर्मचारी को अपने झांसे में लेने के लिए एक डिमांड लेटर भी बैंक को मेल किया। पत्र में किए गए संयम बैद के हस्ताक्षर को खाते में हस्ताक्षर के साथ मिलाकर उसके बताए तीन बैंक अकाउंट्स में रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

इन खातों से ट्रांसफर किए पैसे

शिवानी सागर (1529000102296591) पंजाब नेशनल बैंक में 8 लाख 85 हजार 638 रुपए।

खेम करण (09670100028601) आईएफएससी बैंक ऑफ बडौदा में 9 लाख 52 हजार 689 रुपए।

अमेश महतो (920010011686804) एक्सिस बैंक में 4 लाख 93 हजार 628 रुपए।

Related Articles

Back to top button