ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
खेल

सुरेश रैना ने बताया मैदान पर उनके और धौनी के बीच मैदान पर कब और क्यों हुई थी नोकझोंक

नई दिल्ली। एम एस धौनी और सुरेश रैना काफी अच्छे दोस्त हैं और जब वो भारतीय टीम के लिए खेलते थे तब भी उनकी बॉन्डिंग के चर्चे होते थे। अब दोनों सीएसके के लिए खेलते हैं और उनकी दोस्ती उसी तरह की है। क्रिकेट के मैदान पर दोनों ने साथ में कई मैचो में टीम को जीत दिलाई है और फैंस को कई यादगार पल दिए हैं और ये सफर फिलहाल जारी है। ये तो कोई सोच भी नही सकता कि, धौनी और रैना के बीच कभी किसी बात पर आपस में नोकझोंक हुई हो, लेकिन ऐसा हुआ है। इसका खुलासा खुद रैना ने 22 यार्ड्स पोडकास्ट पर गौरव कपूर से बात करते हुए बताया। रैना ने कुछ घटनाओं का खुलासा किया जब उनके और धौनी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी।

आइपीएल में जब सीएसके को दो साल के लिए बैन कर दिया गया था तब धौनी और रैना अलग-अलग टीमों के लिए खेले थे। उस दौरान गुजरात और पुणे के बीच खेले गए एक मैच के बारे में जिक्र करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने बताया कि, धौनी ने किस तरह से उनका क्रीज पर स्वागत किया था। रैना ने कहा कि, हम राजकोट में खेल रहे थे और आर अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। ब्रैंडन मैकुलन नॉन-स्ट्राइक पर थे और मैं बल्लेबाजी कर रहा था। धौनी भाई बल्लेबाजी कर रहे थे और फॉफ डुप्लेसिस पहले स्लिप पर खड़े थे। मुझे ऐसा लगा जैसे कि हम अपने पड़ोस की कांगा लीग खेल रहे थे।

रैना ने इसके बाद मुस्कुराते हुए कहा कि, जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो धौनी भाई ने पीछे से कहा, आओ-आओ कप्तान साहब आओ। फिर मैंनें कहा कि, मैं आ रहा हूं जरा पीछे तो हटो। ये सब बहुत मजेदार था। वहीं एक अन्य घटना के बारे में रैना ने जिक्र करते हुए कहा कि, 2018 में हम आयरलैंड गए थे और मैच के बाद हमने काफी इन्जॉय किया। धौनी भाई वहां मेरे लिए ड्रिंक्स लेकर आए थे। एक बार उन्हें लगा कि मैं बहुत ज्यादा बैट और दस्ताने मांग रहा हूं तो वह पूरा किट बैग ही मैदान पर लेकर आ गए और कहा, ‘जो लेना है ले ले, मुझे दोबारा मैदान पर मत बुलाइयो।’ मुझे लगता है मैं केएल राहुल के साथ बैटिंग कर रहा था। हम दोनों ने हाफ सेंचुरी लगाई थी।’ रैना ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने फिर भी कहा, ‘एक काम करो, एक ग्रिप भी लेकर आओ।’ और उन्होंने कहा, ‘बहुत बड़े वाला है तू, तू रुक जा, पानी पी, मैं लेकर आता हूं।’ तो यह काफी मजेदार था। मैंने खुद से कहा कि मैं उस दिन पूरा बदला लूंगा।’

Related Articles

Back to top button