ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज बुलाई सभी दलों के नेताओं की बैठक

नई दिल्ली। 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। विभिन्न दलों के कई नेता और केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वेंकैया नायडू सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार राज्यसभा में इस बार सदन के नये नेता पीयूष गोयल हैं। उन्होंने थावरचंद गहलोत का स्थान लिया है। थावरचंद गहलोत को पिछले दिनों कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पीयूष गोयल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।

रविवार को होगी सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार ने मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सर्वदलीय बैठकें सत्र आरंभ होने से पहले बुलाई जाती हैं।

इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, कोविड-19 से कथित तौर पर सही से नहीं निपट पाने, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन और वैक्सीनेशन को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार को घेरने की संभावना है।

क्या होगा दोनों सदनों का समय ?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को बताया था कि दोनों सदनों की बैठक 11 बजे एक ही समय पर शुरू होगी। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 13 अगस्त तक चलेगा। आमतौर पर जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र कोरोना महामारी के कारण पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था।

कोरोना नियमों का करना होगा पालन

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया था कि संसद के मानसून सत्र के दौरान कोविड संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है उन्हें सत्र के दौरान संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने को कहा जाएगा। ओम बिरला ने कहा कि 323 सांसदों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है जबकि 23 सांसद कुछ मेडिकल कारणों से वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं ले पाए हैं।

Related Articles

Back to top button