ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु...
देश

देश भर में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले, 560 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ान जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38,079 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के कारण 560 लोगों की मौत हुई है। इस समय देश में कोरोना के चार लाख 24 हजार सक्रिय मामले हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसद हो गया है।

बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अभी पूरी तरह थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना का कहर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अधिक होने के बावजूद, भारत में दूसरी कोविड लहर में मृत्यु दर पहले की तुलना में कम बनी हुई है। हालांकि, दूसरी लहर की मृत्यु दर अभी भी बढ़ रही है क्योंकि कई राज्यों से मौतों की संख्या और बैकलॉग मौतों को जोड़ना जारी है।

देश में 16 जुलाई तक कोरोना के 44.20 करोड़ से ज्यादा सैंपल्स की टेस्टिंग हो चुकी है जिनमें से 19,98,715 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटों के दौरान किया गया। इसके साथ ही देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते एक दिन में देशभर में 42,12,557 कोरोना वैक्सीन की डोज देशभर में लगाई गई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बढ़कर 39,96,95,879 हो गया है।

देश में कोरोना की स्थिति:

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,079

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43916

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 560

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,10,64,908

अब तक ठीक हुए: 3,02,27,792

अब तक कुल मौतें: 4,13,091

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,24,025

Related Articles

Back to top button