ब्रेकिंग
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 'ब्रांड योगी' और सुशासन का जीवंत प्रमाण, CA पवन ... Kanker News: कांकेर में सरंगपाल महानदी पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, मोपेड और मोबाइल छोड़कर नदी में ... Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में 60,000 करोड़ का कारोबार होगा ... MMDR Act 2026: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, गिनाए संशोधन कानून के फायदे Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ...
देश

उत्तराखंड की सीमाओं पर सख्त होगा पहरा, सादे वेष में हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों की पहचान भी चुनौती

देहरादून।  उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा रद की जा चुकी है। ऐसे कांवड़ यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 24 जुलाई से सीमा क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती से पहले ही कांवड़ यात्री हरिद्वार की तरफ निकलने लगे हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती है कि कैसे इनकी पहचान की जाए।

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए राज्य में कांवड़ यात्रा रद कर दी थी। इसके बाद से ही कांवड़ यात्रियों को सीमा में प्रवेश से कैसे रोका जाए, इस पर मंथन शुरू हो गया था। यात्रा रद होने के बाद अब सादे ढंग से हरिद्वार जाने वाले कांवड यात्रियों की पहचान करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि शनिवार को देहरादून से कुछ कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार जाते देखा गया। अन्य राज्यों से भी कांवड़ यात्री घूमने के बहाने हरिद्वार आ रहे हैं

कांवड़ यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक ने 24 जुलाई से सीमा क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की सख्ती से पहले ही यात्री हरिद्वार की तरफ निकलने लगे हैं। बस और ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों को रोकना भी पुलिस के लिए चुनौती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अभी कांवड़ यात्रा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अभी तक कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार जाने की कोई सूचना नहीं है, क्योंकि आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग चल रही है। 22 जुलाई के बाद सख्ती बढ़ाई जाएगी।

आपको बता दें कि इस साल 25 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान कांवड़िये पवित्र गंगा जल के लिए बड़ी संख्या में हरिद्वार आते हैं। अब जब उत्तराखंड में यात्रा की अनुमति नहीं है तो कांवड़ियों को बार्डर से ही वापस भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button